राष्ट्रीय Aerospace प्रयोगशालाएं (NAL) कालोनी की मरम्मत
राष्ट्रीय Aerospace प्रयोगशालाएं (NAL) कालोनी की मरम्मत किया जा रहा है। यह कालोनी बेंगलुरु के 9-10, जीवन बीमा नगर, मैन रोड, HAL 3rd स्टेज, सेक्टर 11, बेंगलुरु, कर्नाटका 560055 में स्थित है। इस कालोनी में जितने भी घर है वह Aerospace प्रयोगशालाएं में काम करने वालो कर्मचारियों को दिया गया है।यहां एक कालोनी ने 8 फ़्लैट है, और परतेक फ़्लैट ने 3 बैडरूम है। NAL कालोनी में जितने भी घर है, वह सभी घर बहुत पुराने हो गए है। उन सभी घरों की दीवारों में दरारे आने लगी है, जिसकी वजह से घर के अंदर सीलन हो जाती है, और जिसकी वजह से दिवारे हमेशा गीला दिखता है
NAL कालोनी में जितने भी घर थे उसकी मरम्मत करना बहुत जरूरी था, क्युकी उसमे रहने वाले लोगो को बहुत प्रेसानी होती थी। घर का वॉल गीला होने की वजह से वॉल का पेंट निकलने लगा था। जब हम लोग वहा मरम्मत करने के लिए गए तो वहा एक बिल्डिंग में 8 फ़्लैट थे, उन सभी फ्लैट को एक दिन पहले ही खाली कर दिया गया था। वह कालोनी NAL की थी इस लिए हम जब मेन गेट से अंदर दाखिल होते तो वहा हमे अपना आधार कार्ड दिखाना होता था, नही तो हमे अंदर नही जाने दिया जाता था।
#1 NAL कालोनी की मरम्मत
हम जब घर के अंदर दाखिल हुए तो अंदर का सभी टाइल खराब हो गए थे। टाइल के ऊपर पैर रखे पर उसके नीचे से आवाजे आ रही थी, जैसे उसके नीचे का बालू बैठ गया हो। वहा की स्थिति देख कर हमने शिपिंग मशीन का कनेक्शन किया क्युकी हमे वहा की सभी टाइल्स को तोड़ कर बाहर निकालना था। हमे पूरे घर की टाइल्स को तोड़कर बाहर निकलने में पूरे 21 दिन लगे, क्युकी उसे घर में 8 फ़्लैट थे और आठों फ्लैट में 3 बैडरूम, 1 किचन, 2 बालकनी और 1 बॉथरूम था। मतलब पूरे घर में 24 बैडरूम, 8 किचन, 16 बालकनी और 8 बाथरूम थे, जिसके वजह से हमे पूरे घर का टाइल बाहर निकालने में 21 दिन लगे।
वहा उपस्थित सभी घरों की बिजली का कलेक्शन भी खराब हो गया था। हमे वहा के बिजली की पाइपों को मशीन से काट कर निकालना पड़ा। बहुत पुरानी सरकारी कालोनी होने की वजह से वहा के घरों में लगी बिजली की पाइप लोहे के थे। उन सभी पाइपों को काट कर निकाला गया और उसके जगह नई PVC पाइप लगाया गया।
(I) पाइप वाले जगह का मरम्मत
जिस जगह इलेक्ट्रिक पाइप लगाया जाता है। उस जगह का वॉल प्लास्टर करने से पहले कैंक्रेट से भरा जाता है, और उसके बाद एल्यूमिनियम का मेस यानी की जाली लगा कर एक दिन के किए छोर दिया जाता है, और उसके अगले दिन वहा का वॉल प्लास्टर जाता है। ऐसा इस लिए किया जाता है ताकि आप जहा पाइप लगाए है वहा का वॉल में दरार न आए।
(II) बाथरूम की मरम्मत
दोस्तो अगर आप बाथरूम को दोबारा से मरम्मत करवाते हो तो उसके टाइल्स को तोड़ कर उसके नीचे का कॉन्क्रेट को भी जरूर तोड़ना उसके बाद पाइप को निकाल कर उसके नीचे का अच्छे से सफाई कर लेना। सफाई करने के बाद पूरे बाथरूम को अच्छी तरह से वाटरप्रूफिंग करवा लेना। वाटरप्रूफिंग करने के बाद ही वापस पाइप लगवाना नही तो आपका बाथरूम से लीकेज आने लगेगा और आप के घर में बाथरूम का स्मेल आने लगेगा। बाथरूम के फ्लोरिंग के साथ-साथ उसके वॉल का भी वाटरप्रूफिंग करना बहुत जरूरी है।
(III) छत की मरम्मत
NAL कालोनी की छत की मरम्मत करने में बहुत प्रेसाणी हुई। छत के ढलाई करने के बाद उसके ऊपर ईट बिछा कर ईट के ऊपर एक फिट का मढ़ी किया हुआ था, जिसे तोड़ कर निकालने में हमे 3 दिन का समय लगा।
छत के ऊपर का सभी सीमेंट, बालू और ईट को तोड़ कर ऊपर से ही नीचे एक तरफ गिरा दिया गया, नही तो सीढ़ी से नीचे उतारने में और ज्यादा समय लगता। छत के फ्लोरिंग को अच्छी तरह से साफ कर के उसके पर वाटरप्रूफिंग किया गया ताकि छत में लीकेज न हो सके। वाटरप्रूफिंग करने के बाद दोबारा से नए ईट लगाया गया और उसके ऊपर से सीमेंट, बालू का घोल बनाकर ईट के बीच का गैप को भर दिया गया और उसके ऊपर से 2 ईंच मोटी कंक्रीट कर के छत को स्लोप बनाया गया, ताकि पानी छत के ऊपर न रूक पाए और आसानी से पाईप के रास्ते नीचे चली जाए।
छत के ऊपर का कंपाउंड वॉल के ऊपरी हिस्सा को तोड़ कर उसे दोबारा से बनाया गया। वॉल में जितने भी दरार आए हुए थे उसे ठीक करने के लिए सीमेंट में Crack Seal पेस्ट को मिक्स कर के दरार को अच्छी तरह से भर दिया गया। उसके बाद वॉल में पेंट लगाया गया ताकि वॉल में आए दरार नहीं दिखे।
#2 निष्कर्ष
अगर आप अपने पुराने घर की मरम्मत करवाने जा रहे हो तो इस सभी बातो का जरूर ध्यान दे। अगर आप के घर में लीकेज हो रहा है, या घर के छत से पानी आ रही हो तो उस जगह का सीमेंट, बालू को तोड़ कर अच्छी तरह से साफ कर ले, साफ करने के बाद उस जगह को अच्छी तरह से वाटरप्रूफिंग करे नही हो आप के घर का लीकेज कभी भी खतम नही होगा।




