पाइपलाइन फिटिंग की सभी जानकारी आप को होनी चाहिए

पाइपलाइन फिटिंग की सभी जानकारी आप को होनी चाहिए

आप अपने घर में प्लंबिंग का काम करवाना चाहते है तो आप को किस किस चीज की जरूरत होगी और आप किस परकार से अपने घर में पाइपलाइन फिटिंग करवाएंगे यह जानकारी आप को होनी चाहिए। ताकि आप अपने घर में प्लंबिंग का काम अच्छी तरह से करवा सके और आगे चल कर आप को कोई प्रेसाणी न हो। इस लिए आप को कुछ बातो का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।


घर में प्लंबिंग का काम करवाते समय यह सुनिश्चित कर ले की हम जो काम करवा रहे है वह सही जगह ओर सही दिशा में है या नहीं अगर हमारे पाइपलाइन का कनेक्शन गलत दिशा में होता है तो हमें आगे चलकर बहुत परेशानी हो सकता है।  प्लंबिंग में हमारा सबसे पहला काम होता है चैम्बर बनाकर उसमे पाइपलाइन फिट करना। 


चैम्बर पाइपलाइन की उचित  पैकिंग 

पाइपलाइन का चैंबर काफी पहले बना लिया जाता है। उसके बाद भी बहुत समय तक घर का काम चलता रहता है। ओर इस पाइपलाइन में पानी जाता रहता है। जैसे तराई का पानी हो या घिसाई के समय सीमेंट का पानी जिसे लगातार जाने से पाइपलाइन में सीमेंट इकट्ठा होकर जम जाता है। जिसे साफ करने में बहुत समय ओर पैसा बर्बाद होता है। इस लिए चैंबर वाले सभी पाइपलाइन और चैम्बर को धक कर रखना चाहिए अपने घर को फिनिसिंग होने तक। इसके साथ साथ जो हम चैम्बर में गैस लिए पाइप देते है छत तक उसे भी प्रोपर पैक कर के रखे। 


प्लास्टर और टाइल्स लगाने से पहले सभी प्लंबिंग कार्य पूरा कर ले 

आप को अपनी प्लंबिंग की सभी पाइपलाइन फिटिंग चाहे वो फर्श के अंदर हो या वाल में कटिंग कर के लगाना हो यह सब काम आपको वाल प्लास्टर और टाइल्स लगने से पहले करवा लेनी है। नही तो बाद में प्लांबिग का काम करवाने से आप का टाइल और प्लास्टिंग दोनो खराब हो जाएगा इस बात का आप को ध्यान रखना चाहिए।


वर्षा जल निकासी के लिए कम से कम 4" PVC पाइप का उपयोग करें 

जब भी आप वर्षा के पानी के लिए पाइप लगवाएं चाहे वह बाहर से लगवाए या अंडरग्राउंड वह पाइप PVC का होना चाहिए और कम से कम 4" मोटा होना चाहिए। और खास कर के ध्यान रखे की वर्षा के पानी के लिए सिर्फ एक पाइप नही देना है। क्युकी ज्यादा वर्षा होने पर या पाइप लॉक हो जाने पर वह पूरा पानी छत पर ही जमा हो जाता है। जिसके कारण मकान में सीलन आने लगती है। इस लिए आप कभी भी वर्षा के पानी के लिए दो या तीन पाइप लगवाएं अलग अलग जगह पर ताकि एक पाइप लॉक हो जाने पर पानी दूसरे पाइप से निकल जाए। आप को वर्षा के पानी के लिए कभी भी 4" से कम का पाइप का इस्तेमाल नहीं करना है।


PVC, UPVC, CPVC इन पाइपों का उपयोग कहा किया जाता है


I)  PVC

PVC पाइप Poly Vinyl Chloride, यह पाइप ग्रे रंग का होता है इसका इस्तेमाल छत डैनेज, रैन वाटर डैनेज, बालकनी, टोलेट और बाथरूम के लिए  आप को हमेशा PVC पाइप का इस्तेमाल करना चाहिए। यह दूसरे सभी पाइप के मुकाबले सस्ता होता है।


II)  UPVC

UPVC पाइप Unplasticized Poly Vinyl Chloride, यह पाइप हमेशा ठंडा पानी के इस्तेमाल के लिए यूज किया जाता है। और यह सफेद रंग का होता है। यह पाइप PVC पाइप से महंगा होता है। इसे आप दो वाटर टैंक के आपस में कनेक्ट करने के लिए कर सकते है।


III)  CPVC

CPVC पाइप Chlorinated Poly Vinyl Chloride है इस पाइप का इस्तेमाल आप प्लांबिंग के किसी भी काम के लिए कर सकते है। यह पाइप सभी पाइप से मजबूत और महंगा होता है। इस पाइप में गरम या ठंडा दोनो पानी को सहन करने की समता रहता है।

इस पाइप से पहले गरम या ठंडा पानी के लिए GI पाइप यानी Galvanized Iron Pipes का इस्तेमाल किया जाता है। इसे हटाने का मुख्य कारण था की यह पाइप में जंग लग जाते थे, लेकिन सरकारी कामों में आज भी GI या SS के पाइप का उपयोग किया जाता है। बस आप को ध्यान रखना है की प्लास्टिक और UPVC के पाइप को गरम पानी के लिए इस्तेमाल ना करे।


हमेशा किचन, टॉलेट और बाथरूम की पाइपलाइन अलग से फिट करवाए

आप को किचन और बाथरूम की प्लांबिंग लाइन हमेशा अलग से लेकर जानी चाहिए। क्युकी कुछ लोग सोचते है की दोनो पाइप का कनेक्शन एक साथ कर दूंगा तो नहाने धोने के पानी से टॉयलेट का पाइप साफ होता रहेगा। लेकिन आप यह गलती ना करे अगर गलती से पाइप जाम हो गया, तो आपका टॉयलेट का पानी वापस बाथरूम में या फिर किचन में आएगा अगर किचन का पाइप इसी में कनेक्ट हो तो। इस लिए बाथरूम, टाॅलेट और किचन का तीनो पाइपलाइन अलग अलग फिटिंग करवाना चाहिए।


शट ऑफ वाल्व अवश्य उपलब्ध कराएं 

घर के बाहर से जिस जगह से घर के अंदर पानी की सफलाई आराही है उस जगह पर शट ऑफ वाल्व जरूर लगाए। घर के अंदर किचन, बाथरूम, टॉलेट में पलंबिंग से रिलेटिड कोई प्राब्लम होता है तो उस वाल्व को बंद कर के आप समस्या ठीक कर सकते हो।


प्लंबिंग की लेबलिंग और मार्किंग

आप जब भी पाइप फिटिंग के लिए वॉल में कटिंग करवाओ तो हमेशा लेबल और मार्किंग करवाने के बाद ही करवाओ ताकि पाइप एक लेबल में हो और पानी के प्रेशर पर कोई फर्क न पड़े।


प्लास्टर से पहले पाइप फिटिंग की जॉच करे

घर में जब पूरी प्लांबिंग फिटिंग हो जाए तब प्लास्टर करने से पहले ही आप छत पर पानी की टंकी रखवा कर पूरी पाइप लाइन में पानी डलवा कर चैक कर ले की कही से पानी लीकेज तो नही है। अगर एक बार प्लास्टर करवा कर आपने पुट्टी, पेंट करवा दी उसके बाद लीकेज हुआ तो आप को लीकेज ठीक करवाने में बहुत प्रेषाणि होगी।


प्लांबिंग फिटिंग का नक्शा

जब वॉल में कटिंग कर के पाइप फिटिंग किया जा रहा हो तो आप को साथ साथ इसकी एक ड्राइंग बनाकर रख लेनी है, ताकि आपको मालूम चल सके की कहा कहा से पाइप की लाइन गई हुई है। आप जब बिजली का पाइप के लिए वॉल कटिंग करवांगे तब आपको प्लंबिंग की पाइप किस जगह पर है मालूम होगा नही तो पाइप काटने की संभावना ज्यादा रहता है। भविष्य में अगर प्लंबिंग फिटिंग में आपको कोई बदलाव करना हो तो यह ड्राइंग आपको काम आएगी।


प्लंबिंग के सभी पाइपों का उपयोग


I)  पानी की टंकी

नॉर्मली पानी की टंकी के अंदर और बाहर के पाइप का साइज टंकी के ऊंचाई पर निर्भर करता है। लेकिन हम अंदर और बाहर के पाइप का साइज 1" से 1.5" रखते है।


II)  टॉयलेट, बाथरूम, किचन का Distribution लाइन

डिस्ट्रीब्यूशन पाइपलाइन साइज 1.2" से 3.4" तक रखा जाता है।

III)  वेस्ट वाटर और सॉलिड वेस्ट सोल पाइप

वर्टिकल सोल पाइप मिनिमम = 4"

होरिजेंटल सोल पाइप मिनिमम = 6"


IV)  PVC रेन वॉटर ड्रेन पाइप

यह पाइप ओपन हो या अंडरग्राउंड यह पाइप कम से कम 4" होना चाहिए।


V)  वाशबेसिंग और सिंक पाइप साइज

यह पाइप का साइज काम से काम 1" से 2" होना चाहिए।


VI)  सीवर लाइन पाइप साइज

सीवर लाइन पाइप साइज काम से काम 6" होनी चाहिए।


VII)  गैस एयर और वेंट पाइप साइज

गैस एयर वेंट पाइप साइज कम से कम 3" रखे।


निष्कर्ष 

आप जब भी अपने घरों में प्लांबिग का काम करवाँगे आप को कुछ इन सभी चीजों की जानकारी होनी चाहिए। ताकि आगे चल कर आप कोई भी प्रेषाणी न हो पाए। अधिकतर घरों में इन्ही सभी गलतियों के कारण पानी की लीकेज, पाइप जाम,और टॉयलेट का स्मेल से लोगो को प्रेषाणी होती है, और उन्हे ठीक करने में बहुत सारा समय और पैसा बर्बाद होता है। इसलिए आप ध्यान रखे की जब भी आप अपने घर में प्लांबिग का काम करवाए वह एक लेबर में होना चाहिए और अच्छी क्वॉलिटी का होना चाहिए। क्युकी प्लांबिंग का काम घर फिनिसिंग होने के बाद नही करवाया जाता है। नही तो बाद में चल कर बहुत प्रेसानियो का सामना करना पर सकता है।

Chandan Kumar

I am a writer. I love writing articles. I write articles on all the things and events happening in life.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने